in

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : खुशियां बनीं मातम! नई बाइक

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : खुशियां बनीं मातम! नई बाइक

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : खुशियां बनीं मातम! नई बाइक खरीदने के कुछ दिन बाद ही युवक की दर्दनाक मौ*त

TROWS

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा नगर निगम क्षेत्र के नेला वार्ड के पास मलोरी टनल के नजदीक हुआ, जहां एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान आयुष के रूप में हुई है, जो मंडी जिले की कोटली तहसील के बग्गी तुंगल गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह रविवार को अपनी बाइक पर मंडी शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मलोरी टनल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे के समय ट्रक चालक वाहन में ही मौजूद था। तेज आवाज सुनकर वह बाहर निकला और स्थिति देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Doon valley school

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना का शिकार हुई बाइक नई थी। बाइक पर अभी स्थायी पंजीकरण नंबर भी जारी नहीं हुआ था। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

JPERC 2025

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसे कई परिवारों की खुशियां छीन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और मातम का माहौल बना हुआ है।

 

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब के होला मोहल्ला मेले को मिलेगा राज्य स्तरीय दर्जा? सरकार से की गई बड़ी मांग…..

पांवटा साहिब के होला मोहल्ला मेले को मिलेगा राज्य स्तरीय दर्जा? सरकार से की गई बड़ी मांग…..

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : खुशियां बनीं मातम! नई बाइक खरीदने के कुछ दिन बाद ही युवक की दर्दनाक मौ*त

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : खुशियां बनीं मातम! नई बाइक खरीदने के कुछ दिन बाद ही युवक की दर्दनाक मौ*त