Fair deal
in

पांवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

पांवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
Shubham Electronics
Paontika Opticals
पांवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Shri Ram

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में चेक पोस्ट बहराल पर नाकाबंदी के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक को रोका गया तो उस बाइक सवार के पास काफी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक दिनांक बीती शाम को पुलिस द्वारा बहराल चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर नाकाबंदी की जा रही थी। तथा नाकबंदी के दौरान स्प्लेंडर बाइक नं एचपी 17 डी-2778 की डिक्की से पॉलिथीन के लिफाफे में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं।

जिसमें उन्हें ट्रामाडोल के 20 स्ट्रिप्स बरामद किए हुए हैं जोकि बिना प्रिस्क्रिप्शन के ले जाई जा रही थी तथा बाइक चालक प्रिस्क्रिप्शन पेश करने में असमर्थ रहा।

मामले में आरोपी की पहचान बंटी उम्र 25 पुत्र कैलाशी राम निवासी केदारपुर तथा अन्य की पहचान किशन लाल 21 वर्ष पुत्र जॉनी निवासी घुटनपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

JPERC 2025
Diwali 02

वहीं डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि बाइक सवार बिना प्रिसक्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाइयां ले जा रहे थे तथा पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पुलिस कब्जे में

माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पुलिस कब्जे में

सड़क हादसा : 50 मीटर नीचे जा गिरा तेज रफ्तार वाहन, 5 लोग घायल

सड़क हादसा : 50 मीटर नीचे जा गिरा तेज रफ्तार वाहन, 5 लोग घायल