Asha Hospital
Holi 2026
in

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया दावा, भाजपा करेगी मिशन रिपीट पूरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया दावा, भाजपा करेगी मिशन रिपीट पूरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया दावा, भाजपा करेगी मिशन रिपीट पूरा

कहा-हिमाचल में तीसरी पार्टी का नहीं कोई अस्तित्व, आप को नहीं मिलेगा हिमाचल की जनता का साथ

TROWS

 

Holi 2026 -2

हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल में जनता का समय नहीं मिलेगा, क्योंकि प्रदेश में तीसरी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं रहा है। प्रदेश में इस बार भाजपा सरकार ही मिशन रिपीट को पूरा करेगी।

Indian Public School

दरअसल पड़ोसी राज्य पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी तीसरे विकल्प के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की हुंकार भर रही है। इसी मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कहीं।

Doon valley school

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीसरी पार्टी का कोई भी अस्तित्व आज तक नहीं रहा है। इससे पहले भी कहीं पार्टियां आई और विलुप्त हो गई। कश्यप ने कहा कि हिमाचल में हमेशा दो ही पार्टियों कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला रहा है। ऐसे में अन्य कोई तीसरी पार्टी का यहां कोई अस्तित्व नहीं है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल का वोटर बहुत समझदार है और वो समझता है कि पिछले सवा 4 साल में वर्तमान सरकार ने हिमाचल के विकास और आम जनमानस के लिए कार्य किया है।

शेष 8-9 महीनों में भी प्रदेश की जयराम सरकार इसी तरह जनहितैषी कार्य करते हुए आम जनता के हक में फैसले लेते हुए आगे बढ़ेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में जिस तरह से बीजेपी ने चार राज्यों में दोबारा से सरकार बनाई है, उसी तर्ज पर इस बार हिमाचल में भी भाजपा सरकार अपना मिशन रिपीट करेगी और यहां से भी उस मिथ्या को दूर करेगी, जिसमें एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की सरकार बनती है।

Written by Newsghat Desk

NPS कर्मचारियों ने की गुहार, पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार

NPS कर्मचारियों ने की गुहार, पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार

युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत