in

दुखद! शिलाई के 23 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ में मौत, नशे की आशंका ने बढ़ाई चिंता

दुखद! शिलाई के 23 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ में मौत, नशे की आशंका ने बढ़ाई चिंता

दुखद! शिलाई के 23 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ में मौत, नशे की आशंका ने बढ़ाई चिंता

दुखद! शिलाई के 23 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ में मौत, नशे की आशंका ने बढ़ाई चिंता

शिलाई। सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के गांव कुहुंट निवासी 23 वर्षीय ऋतिक चौहान का चंडीगढ़ में निधन हो गया। ऋतिक चतर सिंह का पुत्र था। कम उम्र में हुई इस दुखद घटना से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे शिलाई क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ऋतिक चंडीगढ़ में होटल लाइन में काम करता था और वहां किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे की चपेट में था। इसी बीच वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। चंडीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

हालांकि, ऋतिक की मौत किस वजह से हुई और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Doon valley school

16 सितंबर का शांत महायज्ञ स्थगित

ऋतिक के निधन के बाद गांव कुहुंट में 16 सितंबर को प्रस्तावित शांत महायज्ञ को भी स्थगित कर दिया गया है। गांव के सदस्यों और बुजुर्गों ने बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

JPERC 2025

ऋतिक की मौत ने क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की समस्या को लेकर चिंता बढ़ा दी है। नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

ऋतिक की असमय मौत से उसके परिजन, रिश्तेदार और दोस्त सदमे में हैं। गांव कुहुंट सहित पूरे शिलाई क्षेत्र में घटना को लेकर दुख और शोक का माहौल बना हुआ है। परिवार ने इतनी कम उम्र में अपने बेटे को खो दिया है, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतौन में GST जागरूकता शिविर, व्यापारियों को नियमों और पंजीकरण की दी गई जानकारी

सतौन में GST जागरूकता शिविर, व्यापारियों को नियमों और पंजीकरण की दी गई जानकारी