Asha Hospital
Holi 2026
in

सीएम की घोषणाओं से भाजपा में आप का खौफ जगजाहिर हुआ : मनीष ठाकुर

सीएम की घोषणाओं से भाजपा में आप का खौफ जगजाहिर हुआ : मनीष ठाकुर

सीएम की घोषणाओं से भाजपा में आप का खौफ जगजाहिर हुआ : मनीष ठाकुर

भाजपा शासित 18 राज्यों क्यों लागू नहीं ये योजनाएं, आप प्रवक्ता ने दागा सवाल…

TROWS

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की है कि वो 125 यूनिट बिजली फ़्री करेंगे, गाँव के अंदर पानी फ़्री, महिलाओं का बस का किराया आधा करेंगे। इससे भाजपा में आप का खौफ jag जाहिर हो गया है।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना तो था कि आम आदमी पार्टी से भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है, लेकिन भाजपा में इतना ज़्यादा ख़ौफ़ है, ये आज पता चला। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा लागू सभी योजनाओं को इन्होंने आधे अधूरे तरीक़े से आज हिमाचल में लागू किया है। ये इन्होंने केवल हिमाचल में लागू किया है।

Indian Public School

देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है और कहीं भी ये योजनाएँ लागू नहीं की। क्यों ? क्योंकि इन योजनाओं को लागू करने की इनकी मंशा नहीं है। ये केवल चुनाव के पहले की घोषणायें हैं। चुनाव के बाद ये वापिस ले ली जाएँगी।

Doon valley school

मनीष ठाकुर ने कहा कि जनता जान चुकी है कि अगर अरविंद केजरीवाल के मंडी जे एक रोड शो से हिमाचल के लोगों को इतना फ़ायदा हो सकता है तो जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हिमाचल की जनता को कितना फ़ायदा होगा।

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ और सिर्फ़ दिखावा है एक धोखा है, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा जनता के खून चूसने में यक़ीन रहती है जनता को सुविधाएँ देने में यक़ीन नहीं रखती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ये तो आम आदमी पार्टी का ख़ौफ़ है जिस तरह हिमाचल के लोग आम आदमी पार्टी को प्यार कर रहे हैं और बदलाव के लिए बेताब है, तो ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रति प्यार का ख़ौफ़ ही तो है जो इनको डरा रहा है। इस डर के कारण इन्होंने चुनाव से ठीक पहले इस तरह की ये घोषणा की है।

सच्चाई तो यह है कि भाजपा चुनाव के बाद यह सारे फ़ैसले वापस ले लेगी। इसलिए इनके झाँसे में नहीं पड़ना।

सब लोगों को मिल कर आम आदमी पार्टी को वोट देना है। आप सोचिए कि अगर आम आदमी पार्टी की आहट से जनता को इतना फ़ायदा हो सकता है तो अगर आम आदमी पार्टी खुद सरकार में होगी तो जनता का कितना फ़ायदा होगा। इसलिए सभी लोग मिल कर आम आदमी पार्टी को वोट दे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में दो युवकों की नदी में डूबने से हुई मौत…

पांवटा साहिब में दो युवकों की नदी में डूबने से हुई मौत…

युवा मोर्चा पार्टी की रीड : भाजयुमो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बोले सुखराम चौधरी

युवा मोर्चा पार्टी की रीड : भाजयुमो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बोले सुखराम चौधरी