Asha Hospital
Holi 2026
in

एक तरफा प्यार में युवक ने फोड़ा युवती की मां का सिर

एक तरफा प्यार में युवक ने फोड़ा युवती की मां का सिर

एक तरफा प्यार में युवक ने फोड़ा युवती की मां का सिर

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई, युवक….

TROWS

एक तरफा प्यार में  एक युवक ने युवती की मां का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Holi 2026 -2

मामला हैउत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का जहां 40 वर्षीय पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Indian Public School

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन (22) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोकुलपुरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Doon valley school

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता सपना (40) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोकुलपुरी में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति के अलवा 19 साल की बेटी व अन्य सदस्य हैं।

सपना के अनुसार उनके बेटी के स्कूल में पढ़ने वाला युवक अमन बेटी से बातचीत करता था। दोनों पढ़ाई लिखाई की बात करते थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अमर ब्रह्मपुरी में रहता है। बाद में युवती को पता चला कि अमन उससे एक तरफा प्यार करता है तो उसने अमन से बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

आरोप है कि सोमवार को आरोपी युवती के घर पहुंचा। वहां उसने सपना की बेटी को बुलाया। अमन युवती से झगड़ा करने लगा।

सपना शोर सुनकर बाहर आई तो वह बेटी को अंदर ले जाने लगी। इस बात पर आरोपी भड़क गया। वह उससे भी बहस करने लगा।

तू-तू-मैं-मैं के बीच आरोपी ने अचानक हाथ में पहने कड़े से सपना के सिर पर हमला कर दिया। सपना के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी वहां से भाग गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सपना की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

फर्जी लोन माफिया ने मचाई लूट, नही थम रहा सिलसिला

फर्जी लोन माफिया ने मचाई लूट, नही थम रहा सिलसिला

जहां एचडीएफसी बैंक की शाखा नहीं, वहां फेल हो रही मिड डे मील योजना

जहां एचडीएफसी बैंक की शाखा नहीं, वहां फेल हो रही मिड डे मील योजना