Asha Hospital
Holi 2026
in

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, कई सिख परिवार भाजपा में शामिल

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, कई सिख परिवार भाजपा में शामिल

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, कई सिख परिवार भाजपा में शामिल

हिमाचल में बदलेगा रिवाज, सरकार मिशन रिपीट के करीब, बोले सुखराम चौधरी

पावंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदलने वाला है। भाजपा मिशन रिपीट के करीब है। यह बात आज पावंटा भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने जनसंपर्क अभियान दौरान कही है।

TROWS

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है, हर जगह लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनावों के मद्देनजर प्रचार अभियान को गति तेज़ करते हुए पाँवटा साहिब से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने सोमवार को कुंडियों पंचायत में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की।

Holi 2026 -2

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय पाँवटा साहिब का विकास पूरी तरह से थम गया था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक भी नई सड़क क्षेत्र के लिए स्वीकृत नहीं हुई। जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार बनते ही विकास की गति को आगे बढ़ाया। आज कुंडियों क्षेत्र हर और से सड़क से जुड़ चुका है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीन नये पुल स्वीकृत कर उनका शिलान्यास किया गया और निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री से पुल का उद्घाटन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही उन्होंने कोटड़ी व्यास पुल और संतोषगढ़ किशनपुरा का पुल बनाया। गुलाबगढ़ फतेहपुर पुल का शिलान्यास किया।

Doon valley school

इससे पहले सुबह सुखराम चौधरी यमुना मंदिर व बातापुल के समीप आस्था के प्रतीक छठ पूजा समारोह में सम्मलित हुए और पाँवटा वासियों के कल्याण हेतु आराधना की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उसके बाद कोटड़ी ब्यास पंचायत व कुंडियों पंचायत के टोका नगला में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत प्रधान कोटड़ी व्यास सुरेश कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, रामेश्वर चौधरी, आरिफ अली, शमशाद अली आदि भी मौजूद रहे।

ये परिवार हुए भाजपा में शामिल..

जनसंपर्क अभियान दौरान आज भुंगरनी में अमरजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह और ओंकार सिंह के परिवार कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा परिवार में शामिल हुए। वहीं, श्यामपुर में भी आधा दर्जन परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। जिनमें साधाराम, किशन सिंह, इन्द्र सिंह, नरेश कुमार, मंगल सिंह, अर्जुन, बिशन सिंह व महिन्द्र सिंह शामिल रहे।

Written by Newsghat Desk

कमरऊ में कांग्रेस पर बरसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कहा जौनसार बाबर से हर घर को मिली नौकरी

कमरऊ में कांग्रेस पर बरसे विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कहा जौनसार बाबर से हर घर को मिली नौकरी

हर्षवर्धन के गांव च्योग में कांग्रेस पर बलदेव तोमर की सर्जिकल स्ट्राइक, 13 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

हर्षवर्धन के गांव च्योग में कांग्रेस पर बलदेव तोमर की सर्जिकल स्ट्राइक, 13 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन