in

केदारपुर के बाशिंदों ने कूडा सयंत्र को लेकर जताया विरोध…

केदारपुर के बाशिंदों ने कूडा सयंत्र को लेकर जताया विरोध…

केदारपुर के बाशिंदों ने कूडा सयंत्र को लेकर जताया विरोध…

एसडीएम को ज्ञापन सौंप पर समाधान की मांग की…

नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा केदारपुर में निर्माणाधीन कूडा सयंत्र के मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन विरोध दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पांवटा साहिब नगर परिषद में केदारपुर में कूड़ा संयंत्र निर्माणाधीन है। जिसमें शहर का कूड़ा करकट वहां पर डाला जा रहा है।

इसी के विरोध में मंगलवार को केदारपुर के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन से मिला और ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज किया गया।

भाटांवाली पंचायत के प्रधान राकेश कुमार, अशोक, ऊषा रानी, आशा, ममता चौहान, वंश, लीला, जगवती, सुशीला, मधु, रूची, पूनम, रितेश व अंशुमन आदि ने बताया की नगर परिषद पांवटा साहिब ने केदारपुर में कूड़ा संयंत्र स्थापित किया गया है।

जिसमें शहर का कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। उन्होंने बताया की कूड़े के फैंकने से यहां पर बहुत गंदगी हो गई है। जिससे बिमारी फैलने का खतरा हो गया है।

ग्रामीणों ने कहा की आबादी के साथ नगर परिषद ने कूड़ा संयंत्र खोला है जिससे आसपास के ग्रामीणों के घर में गंदगी की बदबू फैल गई है।

JPERC 2025

बच्चे खेल के मैदान में खेल नहीं सकते और नालियों में गंदगी भर गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में एक ज्ञापन पांवटा साहिब के एसडीएम को सौंप कर विरोध दर्ज किया गया है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश में मोबाइल टावर पर लटका मिला शव..

हिमाचल प्रदेश में मोबाइल टावर पर लटका मिला शव..

Kisan Loan : किसानों के लिए लोन से जुड़ी खुशखबरी,

Kisan Loan : किसानों के लिए लोन से जुड़ी खुशखबरी,