in ,

कोरोना अपडेट : पांवटा साहिब के व्यक्ति की यमुनानगर में कोरोना से मौत…

कोरोना अपडेट : पांवटा साहिब के व्यक्ति की यमुनानगर में कोरोना से मौत…

एसबीआई से 36 वर्षीय युवक सहित आज 11 नए मामले…..

जिला में अब कुल एक्टिव 225 मामले, आज 23 लोगों ने जीती कोरोना जंग

न्यूज़ घाट/पांवटा सहिब

Holi-1
Holi-1

पांवटा साहिब के राजबन से एक 52 वर्षीय पुरूष की यमुनानगर में कोरोना से मौत हो गई हैं।

जिसके बाद उसका पांवटा साहिब में अंतिम संस्कार किया गया। आज जिला सिरमौर मे कोरोना के 11 नए मामले आये हैं, जबकि 23 लोगों ने कोरोना को हराया हैं।

जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के राजबन क्षेत्र के 52 वर्षीय पुरूष को पिछले पांच दिन से बुखार के चलते 28 मार्च को उक्त व्यक्ति को यमुनानगर ले जाया गया था, जहां उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था।

Holi-2
Holi-2

आज यमुनानगर के अस्पताल में उपचार दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया हैं। जिसके बाद उन्हें पांवटा साहिब लाया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का तहत स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें : पावर कट : 2 अप्रैल को यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बंद…

बता दें कि आज भेजे गए नए सैम्पल 399 में से 355 नेगेटिव व 5 पॉजिटिव पाये गए हैं। जबकि 38 टेस्ट को रिपीट किया गया हैं।

इसके अलावा आरएटी से टेस्ट में 355 में से 5 पॉजिटिव हैं ओर कल के बचे हुए पेंडिंग टेस्ट 5 मे से 1 टेस्ट पॉजिटिव निकला हैं। आज कुल सैंपल 744 टेस्ट हुए, जिसमें से कुल 11 लोग पॉजिटिव आये हैं।

ये भी पढें : हादसा : जंगल में भड़की आग, खाक हुआ आशियाना…..

दर्दनाक हादसा : पीडब्ल्यूडी मेट की सड़क हादसे मे मौत

पांवटा साहिब-नाहन एनएच पर यूं टला बड़ा हादसा….

आज के टेस्ट में पॉजिटिव आये लोगों में नाहन के एसबीआई ब्रांच से 36 वर्षीय पुरुष, 20 व 21 वर्षीय दो पुरुष जामली नाहन, कच्चा टैंक नाहन से 50 वर्षीय पुरुष सहित एक महिला भी शामिल हैं।

जिला सिरमौर मे बढ़ते कोरोना मामलों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बड़ा रखी हैं। यहां दिन प्रतिदिन कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही हैं।

जिला सिरमौर मे आज 23 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं। जिसके बाद अब कुल एक्टिव मामले 225 हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..

बधाई : अनुबंध पर 3 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को रैगुलर करने के निर्देश

गिरीपार के इस क्षेत्र से दो महिला संक्रमित सहित आज यहां आए 15 नए मामल

Written by newsghat

पावर कट : 2 अप्रैल को यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बंद…

कोरोना अपडेट : अब प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर क्या बोले सीएम जयराम ठाकुर