in ,

पांवटा साहिब में 23 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा! पालकी नौका विहार और आतिशबाजी रहेगी खास आकर्षण…..

पांवटा साहिब। श्री सनातन धर्म सभा पांवटा साहिब की ओर से श्री वामन भगवान द्वादशी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर 22 और 23 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण 23 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा रहेगी।

महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर को होगी। शाम 7 बजे गीता भवन मंदिर के मुख्य बाजार में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन गायकों द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा।

23 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शिव मंदिर अजौली से शुरू होकर श्री अग्रसेन चौक, श्री परशुराम चौक, श्री विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन मंदिर मुख्य बाजार और वाल्मीकि चौक से होते हुए श्री राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर और यमुना तट तक पहुंचेगी।

Doon valley school

महोत्सव में ठाकुर जी की सुंदर पालकी का नौका विहार विशेष आकर्षण रहेगा। इसके साथ मां यमुना जी की आरती और भव्य आतिशबाजी भी आयोजित की जाएगी। रात 8 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

शोभायात्रा में राम-लखन नासिक ढोल, दिल्ली की प्रस्तुति भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर/शिलाई: कपड़े लेने खेत में पहुंचा था व्यक्ति, तीन लोगों ने दराट से किया हमला: बचाव में हाथ हुआ घायल…

सिरमौर/शिलाई: कपड़े लेने खेत में पहुंचा था व्यक्ति, तीन लोगों ने दराट से किया हमला: बचाव में हाथ हुआ घायल…

28 सितंबर को पाँवटा साहिब में जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, रामलीला मैदान में होगा सम्मान समारोह

28 सितंबर को पाँवटा साहिब में जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, रामलीला मैदान में होगा सम्मान समारोह