in

28 सितंबर को पाँवटा साहिब में जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, रामलीला मैदान में होगा सम्मान समारोह

पाँवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई। बैठक में 28 सितंबर 2026 को रामलीला मैदान में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

एक मंच पर दिखेंगे कई वरिष्ठ नेता

Doon valley school

28 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर और भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और क्षेत्र से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की योजना पर विचार किया गया। दोनों मंडलों के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

JPERC 2025

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जोड़ने का अवसर होगा। दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

बैठक में मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार और रमेश तोमर, महामंत्री रोहित चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर सहित कई पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 23 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा! पालकी नौका विहार और आतिशबाजी रहेगी खास आकर्षण…..

पांवटा साहिब में 23 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा! पालकी नौका विहार और आतिशबाजी रहेगी खास आकर्षण…..