in ,

पांवटा साहिब में 4 सितंबर को सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, आधी रात तक चलेगा भक्ति का रंग

पांवटा साहिब में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। इस्कॉन पांवटा साहिब की ओर से 4 सितंबर 2026 को पैराडाइज रिसॉर्ट में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से शुरू होकर आधी रात भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य समय तक चलेगा।

कार्यक्रम में बच्चों से लेकर श्रद्धालुओं तक के लिए कई धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां रखी गई हैं। शाम 4:30 बजे बच्चों के लिए संगीत, ड्राइंग और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं होंगी।

इसके बाद शाम 5:30 बजे मटका फोड़ उत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे से हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति और भजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण का स्मरण करेंगे।

Doon valley school

रात 8 बजे बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे ठाकुर जी का महाअभिषेक होगा। इस दौरान भगवान का विधिवत अभिषेक किया जाएगा।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण आधी रात को होने वाला श्री कृष्ण जन्मोत्सव रहेगा। रात 12 बजे भगवान के प्राकट्य समय पर पुष्प अभिषेक और महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग भी अर्पित किए जाएंगे।

JPERC 2025

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादम की भी व्यवस्था रहेगी। इस्कॉन पांवटा साहिब ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने और जन्माष्टमी के इस पावन अवसर को भक्तिभाव के साथ मनाने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम: 4 सितंबर 2026, शुक्रवार
स्थान: पैराडाइज रिसॉर्ट, पांवटा साहिब
समय: शाम 4:30 बजे से मध्य रात्रि तक

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर किया सम्मान, भारत भारती ने दिया एकता का संदेश

पांवटा साहिब में पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर किया सम्मान, भारत भारती ने दिया एकता का संदेश