in

पांवटा साहिब में पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर किया सम्मान, भारत भारती ने दिया एकता का संदेश

पांवटा साहिब। भारत भारती, हिमाचल प्रदेश की ओर से मंगलवार को शहीद स्मारक पांवटा साहिब में ‘रक्षा सूत्र संस्कार- रक्षा का बंधन, राष्ट्र का वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के पहले चरण में पूर्व सैनिकों को मंत्रोच्चारण के साथ रक्षा सूत्र बांधकर देश सेवा के लिए उनका आभार जताया गया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों और भारत भारती के सदस्यों ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Doon valley school

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की सार्ध शताब्दी के अवसर और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का दूसरा चरण पर्यटन विभाग के यमुना होटल में हुआ। भारत भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के ‘विविधता में एकता’ के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

JPERC 2025

इस दौरान समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों को भी सम्मान दिया गया।

मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि भारत की मजबूती के लिए क्षेत्र, भाषा, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर भारतीयता की भावना को अपनाना जरूरी है।

कार्यक्रम में भारत भारती के प्रदेश अध्यक्ष नत्थी मल वर्मा, पांवटा साहिब अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, वी.डी. शर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष नत्थी मल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में अंडर-14 खेलों का आगाज, 26 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पांवटा साहिब में अंडर-14 खेलों का आगाज, 26 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पांवटा साहिब में 4 सितंबर को सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, आधी रात तक चलेगा भक्ति का रंग

पांवटा साहिब में 4 सितंबर को सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, आधी रात तक चलेगा भक्ति का रंग