in

शर्मसार! कुल्लू में नाबालिग से दु*ष्क*र्म का आरोप, होटल में छह दिन रखने के बाद आरोपी पुलिस हिरासत में

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में महिला पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग 26 अगस्त को अपने घर से लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। करीब छह दिन बाद, 1 सितंबर को पुलिस ने नाबालिग को भुंतर स्थित शिव मंदिर के पास से बरामद किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग के बयान के अनुसार मनाली निवासी युवक उसे कथित तौर पर एक होटल में ले गया था। नाबालिग के मुताबिक, वह करीब छह दिनों तक वहां रही। इसी दौरान युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

Doon valley school

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

एसपी कुल्लू अभिषेक के अनुसार, महिला पुलिस थाना कुल्लू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

JPERC 2025

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 4 सितंबर को सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, आधी रात तक चलेगा भक्ति का रंग

पांवटा साहिब में 4 सितंबर को सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, आधी रात तक चलेगा भक्ति का रंग