Asha Hospital
Holi 2026
in

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में 28 फरवरी से शुरू हुआ होला महल्ला, 4 मार्च तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

TROWS

पांवटा साहिब में 342वें गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में होला महल्ला पर्व 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से संगत पहुंच रही है। गुरुद्वारा परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

Holi 2026 -2

2 मार्च को भोग और नगर कीर्तन

Indian Public School

2 मार्च, सोमवार को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग और कीर्तन दरबार आयोजित होगा।
प्रातः 6 बजे शीश महल में कार्यक्रम आरंभ होगा। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा।

Doon valley school

दोपहर 1 बजे गीता भवन मेन बाजार से नगर कीर्तन निकलेगा। यह बद्रीपुर होकर वापस गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचेगा। मार्ग में श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।

3 मार्च पूर्णिमा पर कवि दरबार

JPERC 2025
Holi 2026 -3

3 मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कवि दरबार होगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण PTC सिमरन चैनल पर किया जाएगा।

इस दौरान कई पंथक हस्तियां संगत को संबोधित करेंगी।
ज्ञानी किशन सिंह अमृतसर, भाई शमशेर सिंह देहरादून, प्रीतपाल सिंह पटियाला सहित कई प्रचारक अपने विचार रखेंगे।

रागी जत्थे और ढाडी वारें

देश के विभिन्न हिस्सों से आए रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
यमुनानगर, पटियाला और स्थानीय क्षेत्रों के प्रसिद्ध रागी शामिल होंगे।

ढाडी जत्थे भी वीर रस से भरपूर वारें प्रस्तुत करेंगे।
भाई अमर सिंह अणखी और सुखजिंदर सिंह चंगियारा विशेष प्रस्तुति देंगे।

4 मार्च को निशान साहिब सेवा और अमृत संचार

4 मार्च, बुधवार को प्रातः 10 बजे से शीश महल में निशान साहिब की सेवा और अमृत संचार होगा।
संगत से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।

प्रबंधक कमेटी की अपील

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मैनेजर जगीर सिंह से मोबाइल नंबर 9805630051 पर संपर्क किया जा सकता है, होला महल्ला को लेकर शहर में विशेष सजावट की गई है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Written by Newsghat Desk

Himachal Road Accident: स्कूटी पर जा रहे मां-बेटे को गाड़ी ने मारी टक्कर! महिला ने तोड़ा दम

Himachal Road Accident: स्कूटी पर जा रहे मां-बेटे को गाड़ी ने मारी टक्कर! महिला ने तोड़ा दम

Himachal News Update: कमरे में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी! ह**त्या की आशंका, आरोपी परिवार सहित फरार

Himachal News Update: कमरे में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी! ह**त्या की आशंका, आरोपी परिवार सहित फरार