in

छात्रा हत्याकांड: सिया का हत्यारा अस्पताल में भर्ती! जाँच में चौकाने वाला खुलासा, यह बोली आरोपी की मां

TROWS

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोपालपुर में हुए सिया गुलेरिया हत्याकांड के आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था।

छात्रा हत्याकांड: सिया का हत्यारा अस्पताल में भर्ती! जाँच में चौकाने वाला खुलासा, यह बोली आरोपी की मां

यहां से अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा। मगर इसी दौरान अचानक ही आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

चौकाने वाला खुलासा
पुलिस द्वारा जब मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि आरोपी विकास और मृतका सिया के बीच न कोई पुरानी दुश्मनी थी और न ही कोई विवाद। पुलिस का मानना है कि सनकीपन में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

Doon valley school

अपने साथ दराट रखता था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से भांग और अन्य नशों का आदी था। उसे नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, लेकिन वह नहीं सुधरा।

वह हर वक्त अपने साथ ‘दराट’ रखता था, जिससे उसने सिया पर हमला किया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय वह अपनी मां का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

JPERC 2025

पुलिस के पास इस केस में दो सबसे मजबूत सबूत हैं। पहला, एक महिला जिसने पूरी घटना अपनी देखी है। दूसरा, सीसीटीवी फुटेज जिसमें आरोपी कैद हुआ है।

यह बोली आरोपी की मां
वहीं, आरोपी की मां ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि “अगर मेरा बेटा कातिल है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह वारदात के वक्त घर पर नहीं थी। उन्होंने पुलिस को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Day 2026: महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये! इन कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान

Himachal Day 2026: महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये! इन कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान

Sirmour News: बेशकीमती ‘बिरना’ फर्न की तस्करी नाकाम! विभाग ने पकड़ी पिकअप, लगाया भारी जुर्माना

Sirmour News: बेशकीमती ‘बिरना’ फर्न की तस्करी नाकाम! विभाग ने पकड़ी पिकअप, लगाया भारी जुर्माना