Himachal Day 2026: महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये! इन कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान

Himachal Day 2026: किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणाएं की।

Himachal Day 2026: महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये! इन कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किन्नौर की 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये दिए जाने का एलान किया। सीएम ने ऐलान किया जिन परिवारों की सालाना आय दो लाख रुपए से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को यह सम्मान राशि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाएगी।

सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदार पुलिस कर्मियों को सेवानिवृति पर एक रैंक अधिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया क्लास-1 और क्लास 2 की सैलरी की डेफर करने का ऑर्डर सरकार ने विड्राल कर लिया है। इसके साथ सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी।


कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान
सुक्खू ने प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 01 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिटायर हुए हैं, उन्हें उनके लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



