Himachal Latest News: हिमाचल में फायर सीजन का आगाज! तैनात होंगे फायर वाचर्स, फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिसके चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। ऐसे में प्रदेश के हरे भरे जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने कमर कसनी शुरू कर दी है।

Himachal Latest News: हिमाचल में फायर सीजन का आगाज! तैनात होंगे फायर वाचर्स, फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द
प्रदेश में आधिकारिक तौर पर मंगलवार से फायर सीजन शुरू हो गया है, जोकि जुलाई तक चलेगा। ऐसे में वन विभाग ने फायर सीजन के दौरान फील्ड स्टॉफ की छुट्टियां रद कर दी हैं। साथ ही विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में फायर वाचर्स तैनात करने के फैसला लिया है, ताकि आपात स्थिति में मैनपावर की कमी न हो।

‘फायर वाचर्स’ देंगे पहरा
जंगलों की सुरक्षा के लिए विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिसके तहत जंगलों की लगातार निगरानी के लिए प्रदेश के जो इलाके आग के प्रति संवेदनशील हैं, वहां विशेष तौर पर फायर वाचर्स की तैनाती की जा रही है।


लगेगा ‘ठीकरी पहरा’
आग की घटनाओं को रोकने के लिए पंचायतों के साथ मिलकर ‘ठीकरी पहरा’ लगाया जाएगा, जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी निगरानी करेंगे।
आग के फैलाव को रोकने के लिए सूखी घास और चीड़ की पत्तियों को पहले ही वैज्ञानिक तरीके से जलाकर खत्म किया जा रहा है। वृत्त (Circle) और रेंज स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है जो 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगी।


साथ ही ग्रामीणों और सैलानियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। आग की सूचना के लिए स्वयंसेवकों को मोबाइल एप के जरिए मैसेज अलर्ट की सुविधा दी गई है, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



