in

Sirmour News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता

TROWS

Sirmour News: जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर आज उद्योग, संसदीय कार्य व श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार व शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sirmour News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता

उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 8 माह बाद 15 अप्रैल, 1948 को यह प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों से केन्द्र शासित मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया।

उन्होंने प्रदेश को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने वाले जन नायकों व आंदोलनकारियों के साथ-साथ हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार तथा कर्मठ एवं ईमानदार प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से प्रदेश आज पहाड़ी राज्यों में मॉडल के रूप में जाना जा रहा है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कठिन चुनौतियों का सामना करने उपरांत मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जन-जीवन को पटरी पर लाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में 54 हजार, 168 पात्र वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर 99 करोड, 30 लाख रूपये व्यय किए गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला में लगभग 14 हजार नए प्रार्थियों के पक्ष में पेंशन स्वीकृत की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 2 करोड, 68 लाख रूपये से अधिक राशि स्वीकृत की गई है जिसके तहत अभी तक जिला के 386 अनाथ बच्चों की देख-भाल एवं संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा गृह निर्माण तथा विवाह अनुदान पर 2 करोड़, 64 लाख, 78 हजार रूपये की राशि व्यय की गई है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षो में जिला सिरमौर में विभिन्न सड़कों के निर्माण व उन्नयन कार्यो पर 483 करोड़ रुपये व्यय किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला में 3481 किलोमीटर लंबी सड़कें है जिनमें 2084 किलोमीटर सड़कें पक्की हो चुकी है। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में जिला के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: बेशकीमती ‘बिरना’ फर्न की तस्करी नाकाम! विभाग ने पकड़ी पिकअप, लगाया भारी जुर्माना

Sirmour News: बेशकीमती ‘बिरना’ फर्न की तस्करी नाकाम! विभाग ने पकड़ी पिकअप, लगाया भारी जुर्माना

पांवटा साहिब: विधायक सुखराम चौधरी के जन्मदिवस पर अस्पताल में सेवा कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल

पांवटा साहिब: विधायक सुखराम चौधरी के जन्मदिवस पर अस्पताल में सेवा कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल