Asha Hospital
Holi 2026
in

दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार कुचला, एक गंभीर

दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार कुचला, एक गंभीर

दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार कुचला, एक गंभीर

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, घायल को पहुंचाया अस्पताल

TROWS

प्रदेश में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Holi 2026 -2

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल था।

Indian Public School

पुलिस ने घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे में मृतक और घायल आपस में जीजा-साले हैं। मामला ऊना जिला से जुड़ा है।

Doon valley school

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 10 बजे ऊना के बंगाणा उपमंडल में धुंधला में ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक चालकों को रौंद डाला।

जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा सवार गंभीर रूप से घायल है और उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी गांव रछोह डाकघर चमियाड़ी बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मृतक और घायल युवक बंगाणा क्षेत्र के झंबर में ग्रीन हाऊस का काम करते हैं।

सोमवार रात को काम के बाद बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेकिंग कर रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक प्रदीप कुमार चला रहा था, जबकि 31 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र सुखदेव निवासी गांव ननावा डाकखाना कडसाई, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर पीछे बैठा था।

Written by Newsghat Desk

सजा काट रहा नेपाली कैदी कैसे बना हिमाचल पुलिस के लिए सिरदर्द…

सजा काट रहा नेपाली कैदी कैसे बना हिमाचल पुलिस के लिए सिरदर्द…

सुप्रीम कोर्ट ने दिया IIT को आदेश, गरीब छात्र का करे एडमिशन…

सुप्रीम कोर्ट ने दिया IIT को आदेश, गरीब छात्र का करे एडमिशन…