in

दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी का गला घोंटा फिर फंदे से लटक गया पति

दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी का गला घोंटा फिर फंदे से लटक गया पति

दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी का गला घोंटा फिर फंदे से लटक गया पति

माता पिता को इस तरह मरा देख बच्चे सदमे में, पढ़ें क्या रहे कारण…

एक दिल दहला देने वाली वाक्या सामने आया है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी।

बाद में उस व्यक्ति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इस दंपत्ति के बेटा और बेटी सदमे में हैं। मामले सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात मध्य प्रदेश के नीमच से जुड़ी है।

Indian Public school

नीमच के सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि जीरन के जयप्रकाश नगर में रहने वाले विनोद अहिरवार के घर हत्या की खबर मिली थी। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलवाया गया। जब घर के अंदर देखा गया तो एक कमरे में विनोद अहिरवार की पत्नी लीला बाई की लाश पड़ी थी।

Bhushan Jewellers 2025

वहीं, दूसरे कमरे में विनोद अहिरवार फांसी पर लटका हुआ पाया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को इस वृद्ध दंपत्ति की बेटी हर्षा ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। घटना के बाद से ही दंपति के दोनो बच्चे सदमे में हैं।

पारिवारिक विवाद बना कारण

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों के मुताबिक उनके पिता और मां के बीच लंबे समय विवाद चल रहा था। पिता बेरोजगार थे और मां मजदूरी का काम किया करती थी। मजदूरी से मिलने वाले पिता छीन लेते थे।

इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक पहले विनोद ने गला दबाकर पत्नी लीला बाई की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फांसी पर झूल गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक विनोद पर हत्या का मामला दर्ज किया है, जबकि विनोद की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Written by Newsghat Desk

125W फास्ट चार्जिंग और 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री लेगा ये धाकड़ स्मार्टफोन

125W फास्ट चार्जिंग और 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री लेगा ये धाकड़ स्मार्टफोन

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चिट्टे और चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चिट्टे और चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार