in

नाहन में गणपति बप्पा मोरिया…नवयुवक मंडल ने की भगवान गणपति की स्थापना

नाहन में गणपति बप्पा मोरिया…नवयुवक मंडल ने की भगवान गणपति की स्थापना
TROWS

नाहन में गणपति बप्पा मोरिया…नवयुवक मंडल ने की भगवान गणपति की स्थापना

कोरोना की वजह से सूक्ष्म तरीके से आयोजन

पिछले 10 सालों से निरंतर मनाई जा रही गणेश चतुर्थी

Doon valley school

जिला मुख्यालय नाहन में नवयुवक मंडल द्वारा कार्यालय में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शुक्रवार को भगवान गणपति जी की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान नवयुवक मंडल के सदस्यों ने गणपति बाप्पा मोरिया के उद्घोष के साथ भगवान गणपति जी की पूर्ति स्थापना की।

बता दें कि हर वर्ष मंडल द्वारा हिंदू आश्रम में बड़े स्तर पर गणेश चतुर्थी का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण नवयुवक मंडल द्वारा सूक्ष्म तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

JPERC 2025

कार्यक्रम में नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार यानी 12 सितंबर को भगवान श्री गणेश महाराज की मूर्ति का पांवटा साहिब में यमुना नदी में विसर्जन होगा।

नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से नवयुवक मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से अनुमति न होने के कारण इसे सूक्षम तरीके से मनाया रहा है। अमिल अग्रवाल ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए शहरवासियों के लिए मंगल कामना की।

Written by

भंडारी ने किया राज्य सहकारी बैंक के जिला कार्यालय का शुभारंभ, CM ने किया था उद्घाटन

भंडारी ने किया राज्य सहकारी बैंक के जिला कार्यालय का शुभारंभ, CM ने किया था उद्घाटन

हिमाचल में युवती के साथ की ऐसी घिनोनी हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग

हिमाचल में युवती के साथ की ऐसी घिनोनी हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग