Asha Hospital
Holi 2026
in

पति फौज में दे रहा सेवाएं पत्नी ने निगला जहर, पति पर महिला से संबंध का था शक

पति फौज में दे रहा सेवाएं पत्नी ने निगला जहर, पति पर महिला से संबंध का था शक

पति फौज में दे रहा सेवाएं पत्नी ने निगला जहर, पति पर महिला से संबंध का था शक

TROWS

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के हमीरपुर जिले से रिपोर्ट किया गया है।

Holi 2026 -2

जहां पर एक विवाहित महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जान गंवाने वाली महिला की उम्र 33 साल थी।

Indian Public School

अन्य महिला से संबंध का था शक
मृतका का पति फ़ौज में अपनी सेवाएं देता है। बताया जा रहा है महिला को अपने पति पर शक था कि उसका किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है।

Doon valley school

इसी शक को लेकर पहले तो दोनों में लड़ाई झगडा हुआ। इसके बाद महिला ने जहर निगल लिया। जहर निगलने की वारदात आज के दो दिन पहले हुई बताई जा रही है।

वहीं, जहर निगलने के बाद जब महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी इलाज के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अब यहीं पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मरने से पहले बयान देकर मरी महिला
उधर महिला की मौत होने के बाद मृतका के पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी मौत से पहले दिए गए बयान में अपने पति के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसका किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है और इसी बात को लेकर हुए झगडे के बाद उसने जहर का सेवन किया था।

इसके साथ ही साथ मृतक के मायका पक्ष के लोगों ने अपनी बेटी के पति पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी हमीरपुर राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी पति को धारा 306 व 498-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब के इस स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने पास की (NMMS) राष्ट्रीय स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा

पांवटा साहिब के इस स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने पास की (NMMS) राष्ट्रीय स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा

स्मार्ट वर्दी के सैंपल पास, दो-तीन दिन के भीतर स्कूलों में वर्दी को बांटने का काम होगा शुरू

स्मार्ट वर्दी के सैंपल पास, दो-तीन दिन के भीतर स्कूलों में वर्दी को बांटने का काम होगा शुरू