Asha Hospital
Holi 2026
in

पहले घर में बुलाया, फिर पीट पीट कर मार डाला युवक

पहले घर में बुलाया, फिर पीट पीट कर मार डाला युवक

पहले घर में बुलाया, फिर पीट पीट कर मार डाला युवक

प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण….

TROWS

कन्हौल पंचायत के बगाही गांव में एक खौफनाक वाक्या सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक छोटू मांझी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला बिहार के गया स्थित बोधगया थाना क्षेत्र की कन्हौल से जुड़ा है।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को शनिवार को बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को को सौंप दिया।

Indian Public School

मृतक के परिजनों का कहना है कि छोटू को फोन करके उसकी प्रेमिका ने बगाही गांव स्थित अपने घर बुलाया था। वहां लड़की के परिजनों ने एक रूम में बंद कर उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर गांव के बाहर फेंक दिया। इस पिटाई में उसकी जान चली गई।

Doon valley school

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद मृतक के स परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार को गांव के कुछ दूरी पर फेंका उसका शव मिला। स्थानीय स्तर पर चिकित्सक से जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक पूर्व मुखिया का ट्रैक्टर चलाता था

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मृतक के परिजनों ने बताया कि कन्हौल पंचायत के पूर्व मुखिया के यहां छोटू ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। पहले भी पूर्व मुखिया द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। उसके बाद उसने काम छोड़ दिया था।

आगे वह पूर्व मुखिया के भाई का टेम्पो चलाने लगा। इसी क्रम में पूर्व मुखिया की बेटी बराबर खाना देती थी। खाना देने के क्रम में छोटू के साथ लड़की का संबंध बढ़ा। दोनों के बीच करीब पांच वर्षो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात घर वालों को मालूम हुई। इस कारण युवक को घर बुला कर हत्या कर दी।

प्रेम-प्रसंग बना हत्‍या का कारण

बोधगया के थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। मृतक की पत्नी ने पति के हत्या का आरोप कन्हौल पंचायत के पूर्व मुखिया समेत परिजनों पर लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से पूर्व मुखिया सहित सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला 12 साल का बच्चा

कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला 12 साल का बच्चा

पति से आगे निकली पत्नी, मनी लॉड्रिंग की निकली मास्टरमाइंड…

पति से आगे निकली पत्नी, मनी लॉड्रिंग की निकली मास्टरमाइंड…