in

पांवटा साहिब : पातलियों वार्ड-9 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय परमिंदर सिंह बिट्टू बने मजबूत दावेदार

पांवटा साहिब : पातलियों वार्ड-9 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय परमिंदर सिंह बिट्टू बने मजबूत दावेदार

पांवटा साहिब : पातलियों वार्ड-9 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय परमिंदर सिंह बिट्टू बने मजबूत दावेदार

पांवटा साहिब : पातलियों वार्ड-9 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय परमिंदर सिंह बिट्टू बने मजबूत दावेदार

TROWS

पांवटा साहिब के पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू की एंट्री के बाद मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। क्षेत्र में उनके बढ़ते जनसमर्थन ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।

इस वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चरणजीत सिंह उर्फ जोगा और कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े अरिकेश जंग पहले से मैदान में हैं। अरिकेश जंग पूर्व विधायक किरनेश जंग के बेटे हैं। ऐसे में अब चुनाव में वंशवाद का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि बड़े राजनीतिक परिवारों को लगातार प्राथमिकता मिलने से आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इसी नाराजगी का फायदा निर्दलीय उम्मीदवार परमिंदर सिंह बिट्टू को मिलता दिखाई दे रहा है।

Doon valley school

परमिंदर सिंह बिट्टू लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वह पहले BDC सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसी कारण क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान बिट्टू लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। विकास, सड़क, पेयजल और स्थानीय समस्याओं को लेकर वह जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि इस बार जनता पारिवारिक राजनीति से अलग विकल्प तलाश रही है।

JPERC 2025

राजनीतिक जानकारों के अनुसार वार्ड-9 अब हॉट सीट बन चुका है। यहां हर प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहा है। हालांकि मौजूदा माहौल में निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू का पलड़ा मजबूत दिखाई दे रहा है।

आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होने की संभावना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wingaga bonus code – aplikace a mobilní průvodce pro české hráče