in

सोलन के परवाणू में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के 26 वर्षीय युवक की मौत

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के जंगेशु मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिनव पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार युवक कार में सवार होकर जंगेशु मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद परवाणू पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Doon valley school

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल युवकों की पहचान विशाल (23) पुत्र छोटे लाल, नरेश (32) पुत्र जोधराम और वसार (26) पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। सभी युवक चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

JPERC 2025

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब : पातलियों वार्ड-9 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय परमिंदर सिंह बिट्टू बने मजबूत दावेदार

पांवटा साहिब : पातलियों वार्ड-9 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय परमिंदर सिंह बिट्टू बने मजबूत दावेदार