in

पांवटा साहिब में एथलेटिक्स का रोमांच, दो दिवसीय मीट में 184 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

पांवटा साहिब में एथलेटिक्स का रोमांच, दो दिवसीय मीट में 184 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

पांवटा साहिब में एथलेटिक्स का रोमांच, दो दिवसीय मीट में 184 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

पांवटा साहिब में एथलेटिक्स का रोमांच, दो दिवसीय मीट में 184 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

TROWS

पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में जुटे जिलेभर के खिलाड़ी, पहले दिन लॉन्ग जंप और 100 मीटर दौड़ में रहे रोमांचक मुकाबले।

पांवटा साहिब में सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता 9 और 10 मई को नगर परिषद मैदान में आयोजित की जा रही है। पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जिलेभर से 184 एथलीट भाग ले रहे हैं। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था पांवटा साहिब गुरुद्वारे में की गई है।

Doon valley school

प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता और मेस्ट्रो स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान संघ के कैशियर त्रिलोक नाथ और अश्वनी वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। पहले दिन मैदान में कई मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे।

JPERC 2025

अंडर-18 बॉयज लॉन्ग जंप में भूपेंद्र कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। चैतन्य सिंदुरिया दूसरे और विवेक चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग में रागिनी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितु दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-16 बॉयज लॉन्ग जंप में उत्कर्ष विजेता बने। आयुष्मान गाबा दूसरे और परांजय तोमर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका वर्ग में भूमि ने पहला स्थान हासिल किया। अंशिका दूसरे और रिधिका तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-14 बॉयज लॉन्ग जंप में ध्रुव सिंह ठाकुर ने बाजी मारी। अंश कुमार दूसरे और शिवांश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में नैंसी ने सबसे लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। अनायिका दूसरे और रितिक तीसरे स्थान पर रहीं।

शॉट पुट प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-18 बालिका वर्ग में प्रिया विजेता रहीं, जबकि बॉयज वर्ग में हरमन जोत ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-18 बॉयज वर्ग में भूपेंद्र और गर्ल्स वर्ग में रिधिका ने पहला स्थान हासिल किया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Онлайн казино с выводом денег: что нужно знать