in

पांवटा साहिब : वार्ड नंबर-8 में डॉ. रोहताश नांगिया का जनसंपर्क तेज, लोगों ने सराहा मिलनसार और सेवाभावी स्वभाव

TROWS

नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-8 से पार्षद पद के प्रत्याशी डॉ. रोहताश नांगिया का चुनाव प्रचार लगातार गति पकड़ रहा है। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

डॉ. रोहताश नांगिया घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. नांगिया हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं। उनके शांत स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और समाजसेवा की भावना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड में लंबे समय से सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए एक शिक्षित और समझदार प्रतिनिधि की आवश्यकता है। लोगों का मानना है कि डॉ. रोहताश नांगिया इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर समाधान की दिशा में कार्य कर सकते हैं।

Doon valley school

प्रचार अभियान के दौरान युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। समर्थकों का कहना है कि डॉ. नांगिया “मेरा वार्ड मेरा घर” की सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं और वार्ड के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।

डॉ. रोहताश नांगिया ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर-8 को सुविधाओं और विकास के मामले में एक आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

#Paonta #Sahib : वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर और वार्ड-7 में रविंद्र पाल सिंह बने मजबूत दावेदार, जनता से लगातार बना रहे सीधा जुड़ाव

#Paonta #Sahib : वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर और वार्ड-7 में रविंद्र पाल सिंह बने मजबूत दावेदार, जनता से लगातार बना रहे सीधा जुड़ाव

पांवटा साहिब में एथलेटिक्स का रोमांच, दो दिवसीय मीट में 184 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

पांवटा साहिब में एथलेटिक्स का रोमांच, दो दिवसीय मीट में 184 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम