in

#Paonta #Sahib : वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर और वार्ड-7 में रविंद्र पाल सिंह बने मजबूत दावेदार, जनता से लगातार बना रहे सीधा जुड़ाव

TROWS

नगर परिषद पांवटा साहिब चुनाव में वार्ड नंबर-6 और वार्ड नंबर-7 इस बार सबसे चर्चित वार्डों में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वार्ड नंबर-6 से पार्षद पद की प्रत्याशी इंद्रप्रीत कौर और वार्ड नंबर-7 से उनके पति रविंद्र पाल सिंह उर्फ रविंद्रा लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। दोनों ही प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर समर्थन मांग रहे हैं।

वार्ड नंबर-6 से चुनाव मैदान में उतरी इंद्रप्रीत कौर को “कुर्सी” चुनाव चिन्ह मिला है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उनके समर्थकों ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। इंद्रप्रीत कौर लगातार घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं और वार्ड के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिला रही हैं।

स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि इंद्रप्रीत कौर की साफ छवि, पूर्व पार्षद का अनुभव और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाता है। यही कारण है कि उन्हें वार्ड नंबर-6 में मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

Doon valley school

वहीं वार्ड नंबर-7 से चुनाव लड़ रहे रविंद्र पाल सिंह उर्फ रविंद्रा भी लगातार जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि वह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं और वार्ड की समस्याओं को लेकर जनता से लगातार संवाद बनाए हुए हैं।

रविंद्र पाल सिंह पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक शांत, सरल और सहज व्यक्तित्व के रूप में होती रही है। समर्थकों का दावा है कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलता दिखाई दे रहा है।

JPERC 2025

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वार्ड नंबर-6 और 7 में यह दंपति इस बार मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। दोनों ही प्रत्याशी विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनता से सीधे संपर्क को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों को स्थानीय लोगों और सामाजिक वर्गों का अच्छा समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: मदर्स डे पर बीकेडी स्कूल में रंगारंग प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

पांवटा साहिब: मदर्स डे पर बीकेडी स्कूल में रंगारंग प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा