in

पांवटा साहिब समेत सिरमौर के निकाय चुनाव में 67.24% मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में दिखा जनता का उत्साह

पांवटा साहिब समेत सिरमौर के निकाय चुनाव में 67.24% मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में दिखा जनता का उत्साह

पांवटा साहिब समेत सिरमौर के निकाय चुनाव में 67.24% मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में दिखा जनता का उत्साह

पांवटा साहिब समेत सिरमौर के निकाय चुनाव में 67.24% मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में दिखा जनता का उत्साह

TROWS

सिरमौर जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नगर परिषद पांवटा साहिब में मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह नजर आया। मतदान केंद्र खुलते ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचने लगे। पांवटा साहिब में कुल 65.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 18,248 मतदाताओं में से 12,020 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

पांवटा साहिब में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। कुल 9,174 पुरुष मतदाताओं में से 6,144 पुरुषों ने मतदान किया। वहीं 9,072 महिला मतदाताओं में से 5,875 महिलाओं ने वोट डाले। थर्ड जेंडर मतदाताओं में भी मतदान को लेकर जागरूकता दिखाई दी।

Doon valley school

नगर परिषद नाहन में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यहां कुल 19,876 मतदाताओं में से 13,394 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में मतदान को लेकर अच्छा उत्साह देखा गया।

नगर पंचायत राजगढ़ जिले में सबसे आगे रहा। यहां 78.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,982 मतदाताओं में से 1,554 लोगों ने मतदान किया। राजगढ़ में सुबह से शाम तक मतदान केंद्रों पर अच्छी भीड़ देखने को मिली।

JPERC 2025

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 55 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।

उन्होंने बताया कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उपायुक्त ने नाहन के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना केंद्र का भी दौरा किया और अधिकारियों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित मतगणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड नंबर 8 में बढ़ी संजय सिंघल की पकड़, जनसंपर्क अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

वार्ड नंबर 8 में बढ़ी संजय सिंघल की पकड़, जनसंपर्क अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन