in

वार्ड नंबर 8 में बढ़ी संजय सिंघल की पकड़, जनसंपर्क अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

TROWS

नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सिंघल का प्रचार अभियान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और लगातार जनसंपर्क ने चुनाव को रोचक बना दिया है।

सुबह से लेकर देर रात तक संजय सिंघल वार्ड के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वह घर-घर जाकर स्थानीय समस्याएं सुन रहे हैं और विकास को लेकर अपनी योजनाएं साझा कर रहे हैं। उनके इस अंदाज को लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

वार्ड के कई युवाओं और बुजुर्गों का कहना है कि संजय सिं्घल लगातार जनता के बीच मौजूद रहकर भरोसा मजबूत कर रहे हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या और सड़कों की स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर लोगों की उम्मीदें भी उनसे जुड़ती नजर आ रही हैं।

Doon valley school

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि संजय सिंघल का शांत स्वभाव और सक्रिय कार्यशैली उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान दिला रही है। समर्थकों का दावा है कि जिस तरह से उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है, उससे वार्ड में उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

चुनावी माहौल के बीच वार्ड नंबर 8 में अब मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। हालांकि अंतिम फैसला मतदान के दिन जनता के वोट से तय होगा, लेकिन मौजूदा स्थिति में संजय सिंघल का प्रचार अभियान काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 11 में कृष्णा धीमान को मिल रहा मजबूत जनसमर्थन, विकास के वादों के साथ जनता के बीच पहुंचीं

वार्ड 11 में कृष्णा धीमान को मिल रहा मजबूत जनसमर्थन, विकास के वादों के साथ जनता के बीच पहुंचीं