in

पांवटा साहिब: BKD स्कूल का शानदार रिजल्ट, जसमीत कौर ने 97.8% अंकों से किया टॉप….

TROWS

पांवटा साहिब के B.K.D. Sr. Sec. Public School का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित रिजल्ट में स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

स्कूल की छात्रा जसमीत कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जसमीत ने विज्ञान और पंजाबी विषय में पूरे 100 अंक लेकर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

वैष्णवी ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, नीतू ने 90.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Doon valley school

रिजल्ट में अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वैष्णवी ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा परनीत कौर ने पंजाबी विषय में पूरे 100 अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है।

JPERC 2025

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि स्कूल में कक्षा 11वीं के प्रवेश शुरू हो चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी, चाहे वे किसी भी विद्यालय से हों।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: BKD स्कूलनदार रिजल्ट, जसमीत कौर ने 97.8% अंकों से किया टॉप….

पांवटा साहिब: BKD स्कूलनदार रिजल्ट, जसमीत कौर ने 97.8% अंकों से किया टॉप….