in

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को “हिन्द की चादर” कार्यक्रम का न्योता, पांवटा साहिब आने का दिया आश्वासन

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को “हिन्द की चादर” कार्यक्रम का न्योता, पांवटा साहिब आने का दिया आश्वासन

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को “हिन्द की चादर” कार्यक्रम का न्योता, पांवटा साहिब आने का दिया आश्वासन

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को “हिन्द की चादर” कार्यक्रम का न्योता, पांवटा साहिब आने का दिया आश्वासन

TROWS

भारत भारती हिमाचल प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन शिमला में महामहिम राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

शिमला में भारत भारती हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात “हिन्द की चादर” अभिनंदन कार्यक्रम के संदर्भ में हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का हिमाचली शॉल, पारंपरिक टोपी और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब जी का चित्र भी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

Doon valley school

भारत भारती के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रस्तावित “हिन्द की चादर” अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने इसे राष्ट्र प्रेरक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम बताया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।

JPERC 2025

भारत भारती हिमाचल प्रदेश ने बताया कि यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित रहेगा। इसके साथ गुरु पुत्रों के शहीदी दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

संस्था का कहना है कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में त्याग, शौर्य, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बैठक में भारत भारती के क्षेत्रीय प्रचारक डॉ. राजकुमार उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष नत्थीमल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह नारंग, प्रदेश संयोजक अजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने राज्यपाल को संस्था के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर रितु नारंग, रविंद्र सिंह जग्गी, बृजमोहन शर्मा और आरुषी शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: BKD स्कूल का शानदार रिजल्ट, जसमीत कौर ने 97.8% अंकों से किया टॉप….

पांवटा साहिब: BKD स्कूल का शानदार रिजल्ट, जसमीत कौर ने 97.8% अंकों से किया टॉप….