in ,

Paonta Sahib: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चमके हिल व्यू स्कूल के छात्र, विवाना ठाकुर ने जीता रजत पदक

TROWS

पांवटा साहिब में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। जिला सिरमौर शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन द स्कॉलर्स होम स्कूल में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

विद्यालय की छात्रा विवाना ठाकुर और छात्र कनिष्क ठाकुर ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में विवाना ठाकुर ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

वहीं कक्षा पांचवीं के छात्र कनिष्क ठाकुर ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास और खेल कौशल से विद्यालय का नाम रोशन किया।

Doon valley school

प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूल परिसर में दोनों विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय की निदेशक पूनम गोयल, अकादमिक निदेशक अजय शर्मा और प्रधानाचार्य आशु शर्मा ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

JPERC 2025

विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी स्कूल के छात्र शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेंगे।

Written by Newsghat Desk

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को “हिन्द की चादर” कार्यक्रम का न्योता, पांवटा साहिब आने का दिया आश्वासन

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को “हिन्द की चादर” कार्यक्रम का न्योता, पांवटा साहिब आने का दिया आश्वासन

पांवटा साहिब: वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर का जनसंपर्क तेज, विकास और जनसेवा के दम पर मांगा समर्थन

पांवटा साहिब: वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर का जनसंपर्क तेज, विकास और जनसेवा के दम पर मांगा समर्थन