in

फिर हुआ बड़ा हादसा : अब पिकअप खाई में गिरी, 3 की गई जान, 4 घायल

सुबह भी पेश आया था बड़ा हादसा, दंपति की हो गई थी मौत…..

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दी फौरी राहत

BKD School
BKD School

न्यूज़ घाट/चंबा

चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि चार लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

यह हादसा पांगी के साच घराट-साच संपर्क मार्ग पर हुआ है। यहां एक अनियंत्रित पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों का सिविल अस्पताल किलाड़ में उपचार चल रहा है। जहां गंभीर रूप से एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साच घराट से साच गांव की ओर जा रही थी।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : सड़क हादसे में दंपती की मौत, 8 माह के मासूम सहित तीन घायल…

विवेक महाजन संभालेंगे गुरुभूमि पांवटा साहिब के प्रशासन की कमान….

नगर परिषद पांवटा साहिब की बैठक में विकास की रूपरेखा तय, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

बताया जा रहा है कि जब पिकअप कुमार पुल के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन नीचे नाले में जा गिरा।

परिणाम स्वरूप इसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। लोगों ने घायलों को नाले से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

वहीं सूचना मिलते ही किलाड़ पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से नाले में गिरे शवों को सड़क तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें : दुःखद : सामाजिक कार्यकर्ता समीर शर्मा की हृदय गति रुक जाने से निधन

विद्युत बोर्ड ने एनएच व वन विभाग पर ठोका साढ़े पांच लाख हर्जाना…..

हादसा : पैर फिसलने से युवक खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

पांगी के आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया है।

इस हादसे में महात्म देई, शांति और मानदेई की मृत्यु हुई है। तीनों मृतक एक ही गांव साच की रहने वाली हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की तुरंत राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। बता दें कि आज इससे पहले कुल्लू जिला के बंजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया था।

ये भी पढ़ें : ओह, तो यूं हो रही है शहर में नशे की सप्लाई, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…

मंत्री जी, एक सप्ताह से नहीं है गांव में बिजली, नहीं सुन रहे आपके अधिकारी…..

इस हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है।

Written by newsghat

विवेक महाजन संभालेंगे गुरुभूमि पांवटा साहिब के प्रशासन की कमान….

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव