Asha Hospital
Holi 2026
in

हर्षवर्धन के गांव च्योग में कांग्रेस पर बलदेव तोमर की सर्जिकल स्ट्राइक, 13 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

हर्षवर्धन के गांव च्योग में कांग्रेस पर बलदेव तोमर की सर्जिकल स्ट्राइक, 13 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

हर्षवर्धन के गांव च्योग में कांग्रेस पर बलदेव तोमर की सर्जिकल स्ट्राइक, 13 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

60 साल तक एक ही परिवार ने किया राज, शिलाई के विकास की अनदेखी की, बोले बलदेव तोमर

TROWS

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मस्तभोज क्षेत्र के कांडो च्योग पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर की चुनाव सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन चौहान के पैतृक गांव च्योग में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा तथा 13 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

Holi 2026 -2

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के च्योग गांव में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पहले शिलाई क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्र से जाना जाता था लेकिन अब पूरे प्रदेश में शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विकसित क्षेत्र के नाम से चर्चा की जाती है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि मस्तभोज क्षेत्र के एक ही परिवार ने 60 साल तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राज किया। लेकिन उसके बावजूद भी यह क्षेत्र पिछड़ा रखा। बलदेव तोमर ने कहा कि हमने विधायक के गांव च्योग में भी सड़क पहुंचाई और जाखना में दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बिठाया और इस क्षेत्र में मुद्रीका बस चलाई गई।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने हारने के बाद पांच साल में वो करके दिखाया जिसकी क्षेत्र के लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

बलदेव तोमर ने कहा कि इस क्षेत्र के ठीक सामने उत्तराखंड के जौनसार बावर जनजातीय घोषित हुआ लेकिन हमारा क्षेत्र को उस समय यहां के नेताओं के विफलता के कारण पीछे रह गया और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को 55 साल तक वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गिरिपार क्षेत्र की जनता की पीढ़ा को समझा और केंद्र सरकार के समक्ष हाटी मुद्दे को गंभीरता से रखा। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमारी 55 साल पुरानी मांग को एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करके दिखाया।

लेकिन उससे पहले कांग्रेसी नेता बड़ी बड़ी बाते करते थे लेकिन जब हाटी मुद्दे का हल हुआ तो इसके बाद क्षेत्र के दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया। लेकिन केंद्र सरकार ने दलित समुदाय की मांग को पुरी कर एसटी के दायरे से बाहर रखा गया है।

बलदेव तोमर ने कहा कि हमने शिलाई की जनता की हर मांग को पुरी करने का प्रयास किया और अब इस कर्च को चुकाने वक्त आ गया है। शिलाई से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में अपना सहयोग करें।

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के पैतृक गांव च्योग में 13 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है…

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के च्योग गांव में बलदेव तोमर ने चुनावी जनसभा की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के पैतृक गांव च्योग में 13 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर थामा भाजपा का दामन। बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।

इस मौके पर उत्तराखंड के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरत चौहान, हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, खजान सिंह नेगी, शिवानंद शर्मा, गुमान वर्मा,सोहन सिंह, धर्म सिंह चौहान, रणसिंह चौहान, अतर सिंह नेगी, कुलदीप शर्मा, चेतराम आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, कई सिख परिवार भाजपा में शामिल

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, कई सिख परिवार भाजपा में शामिल

कांग्रेस नेता किरनेश जंग का जोरदार स्वागत, एक दर्जन से अधिक परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस नेता किरनेश जंग का जोरदार स्वागत, एक दर्जन से अधिक परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ