Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश : क्रिकेट खेलने गया युवक खड्ड में नहाते समय करंट लगने से मौ+त का शिकार

हिमाचल प्रदेश : क्रिकेट खेलने गया युवक खड्ड में नहाते समय करंट लगने से मौ+त का शिकार

हिमाचल प्रदेश : क्रिकेट खेलने गया युवक खड्ड में नहाते समय करंट लगने से मौ+त का शिकार
TROWS

हिमाचल प्रदेश : क्रिकेट खेलने गया युवक खड्ड में नहाते समय करंट लगने से मौ+त का शिकार

Holi 2026 -2

 

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सलूणी उपमंडल के बरोटी गांव के पास सियूल खड्ड में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

Doon valley school

मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र परस राम, गांव डिभर, डाकघर डियूर, तहसील सलूणी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुरेश अपने दोस्तों के साथ बरोटी गांव क्रिकेट खेलने गया था। खेल खत्म होने के बाद सभी युवक पास ही बह रही सियूल खड्ड में नहाने चले गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसी दौरान सुरेश को पानी में करंट लगा और वह बेसुध हो गया। युवक के भाई और जीजा ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी ने संभवतः मछलियां पकड़ने के लिए पानी में बिजली की तारें डाली थीं। इन्हीं तारों की चपेट में आने से युवक की जान गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बिजली की तार किसने और क्यों डाली।

शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में शुक्रवार को कराया जाएगा।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

यह हादसा इलाके में चिंता और आक्रोश का कारण बन गया है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में आ+त्मह+त्या की दिल दहला देने वाली घटना, 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को मारी गोली

हिमाचल में आ+त्मह+त्या की दिल दहला देने वाली घटना, 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को मारी गोली

सिरमौर में कोरोना का एक मामला आने के बाद अब यहाँ महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव! कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

सिरमौर में कोरोना का एक मामला आने के बाद अब यहाँ महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव! कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं