Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा
Dead woman lying on the white floor - suicide concept
TROWS

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जगत पंचायत में खेलते समय 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह स्कार्फ से झूला बनाकर खेल रही थी।

Indian Public School

बच्ची घर के बरामदे में अकेले खेल रही थी। उसने स्कार्फ को झूले की तरह इस्तेमाल किया। खेलते-खेलते स्कार्फ उसके गले में फंस गया। दम घुटने से वह बेसुध होकर गिर पड़ी। काफी देर बाद परिजनों की उस पर नजर पड़ी। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

Doon valley school

परिजन तुरंत उसे नागरिक अस्पताल भरमौर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसपी चंबा, अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह घटना माता-पिता के लिए एक बड़ा सबक है कि बच्चों को खेलते समय अकेला न छोड़ा जाए। छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

बच्ची की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। लोग परिवार के साथ संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

Written by Newsghat Desk

Paonta sahib : जिला स्तरीय ऐथलेटिक्स में गुरु नानक मिशन स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा

Paonta sahib : जिला स्तरीय ऐथलेटिक्स में गुरु नानक मिशन स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे के लिए ठप! कर्मचारियों की हड़ताल शुरू….

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे के लिए ठप! कर्मचारियों की हड़ताल शुरू….