Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-पिकअप दुर्घटना में डाक्टर की मौत, दूसरा डाक्टर घायल

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-पिकअप दुर्घटना में डाक्टर की मौत, दूसरा डाक्टर घायल
TROWS

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-पिकअप दुर्घटना में डाक्टर की मौत, दूसरा डाक्टर घायल

Holi 2026 -2

शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा, देर रात 12 बजे पेश आया हादसा

Indian Public School

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में एक युवा डाक्टर की मौत हो गई। जबकि मृतक डाक्टर के साथ वाहन में सवार उसका एक अन्य साथी डाक्टर हादसे में घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।

Doon valley school

यह दर्दनाक हादसा जिला मंडी के नेरचौक क्षेत्र में पेश आया। यहां बीती देर रात तकरीबन 12 बजे नेरचौक स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप एक कार एव पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार में सवार दोनों घायल डाक्टरों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कार सवार एक डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि कार में ही सवार एक अन्य डॉक्टर साथी का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चला है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय विशेष राणा के रूप में हुई है, जोकि चंबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी यह मिल रही है कि यह दोनों युवा डॉक्टर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद नैरचौक से मंडी जा रहे थे। तभी यह हादसा पेश आया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीं बल्ह पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

Written by

रोटरी सखी वर्ल्ड हार्ट डे पर लगाया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर

रोटरी सखी वर्ल्ड हार्ट डे पर लगाया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर

गुजरात में पकड़ी 9 हजार करोड़ की हेरोइन के तार हिमाचल से जुड़े, शिमला में 2 अफगानी गिरफ्तार

गुजरात में पकड़ी 9 हजार करोड़ की हेरोइन के तार हिमाचल से जुड़े, शिमला में 2 अफगानी गिरफ्तार