Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बाइक खाई में गिरी, बहन की शादी वाले दिन घर से उठेगी भाई की अर्थी

हिमाचल में बाइक खाई में गिरी, बहन की शादी वाले दिन घर से उठेगी भाई की अर्थी

हिमाचल में बाइक खाई में गिरी, बहन की शादी वाले दिन घर से उठेगी भाई की अर्थी

सिरमौर जिला में पेश आया हादसा, हादसे में अन्य युवक घायल

TROWS

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ओर मृतक की बहन के विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

Holi 2026 -2

घर से जिस दिन बहन की डोली उठनी थी, अब वहीं से भाई की अर्थी उठेगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Indian Public School

हादसा सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई में पेश आया है। यहां रोनहाट-रास्त सड़क मार्ग पर उजालखाल नामक स्थान के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने हो गई।

Doon valley school

हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक नंबर एचपी85-0962 रोनहाट से रास्त की तरफ जा रही थी। इसी बीच बाइक अचानक उजालखाल नामक स्थान पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया और हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा एक युवक को मृत घोषित किया गया।

जबकि एक अन्य घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भीम सिंह पुत्र नट्टू राम उम्र 30 वर्ष निवासी गांव देवलाह ग्राम पंचायत रास्त उपतहसील रोनहाट के रूप में हुई है।

जबकि हादसे में 38 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी हैव देवलाह ग्राम पंचायत रास्त उपतहसील रोनहाट घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में काल का ग्रास बने भीम सिंह की बहन की कल शादी होनी थी। शादी के सामान के लिए ही मृतक युवक दून क्षेत्र की तरफ गया हुआ था, लेकिन बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी घर पहुंचेगी। ऐसे में शादी की खुशियां के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Written by newsghat

लंबित निर्माण और सुविधाएं न देने पर ओमेक्स पार्कबुड को 20 लाख जुर्माना

लंबित निर्माण और सुविधाएं न देने पर ओमेक्स पार्कबुड को 20 लाख जुर्माना

खुद डीएसपी निकले थे गश्त पर, हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी

खुद डीएसपी निकले थे गश्त पर, हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी