in

18 व 19 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

18 व 19 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

18 व 19 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

पूरे हर्षाेल्लास व रीति रिवाज के साथ होगा आयोजित यमुना शरद महोत्सव

TROWS

पांवटा साहिब में 18 व 19 अक्तूबर को राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मेले के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव साकेतिक रुप में नहीं ब्लकि पूरे हर्षाेल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया जाएगा ।

इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया ।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, डीएसपी वीर बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

IPD full form in hindi | IPD फुल फॉर्म क्या है ? पूरी जानकारी

IPD full form in hindi | IPD फुल फॉर्म क्या है ? पूरी जानकारी

पांवटा साहिब में सेवा ही समर्पण शिविर का आयोजन

पांवटा साहिब में सेवा ही समर्पण शिविर का आयोजन