in

55 साल का वनवास के बाद शिलाई के लिए राम बनकर आए सीएम जयराम : बलदेव तोमर

55 साल का वनवास के बाद शिलाई के लिए राम बनकर आए सीएम जयराम : बलदेव तोमर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वो सब कुछ दिया जिसकी शिलाई की जनता ने कल्पना भी नहीं की, बोले बलदेव तोमर

शिलाई में आयोजित जनसभा में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि शिलाई क्षेत्र के लिए आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भगवान राम की तरह आए हैं।

BKD School
BKD School

गिरिपार क्षेत्र की 55 साल की पुरानी मांग जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की आस यहां की जनता लगाई बैठी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 90 फीसदी कार्य हाटी का करवा दिया है तथा 10 फीसदी बचे कार्य को भी जल्द ही केंद्र सरकार से पूरी करवा कर गिरिपार क्षेत्र की साढ़े तीन लाख लोगों को यह सौगात दी जाए यह मांग पूरी होने पर हाटी समुदाय के लोग आपका हमेशा आभारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज पहले मंत्री तो दूर मुख्यमंत्री भी शिलाई में मात्र वोट मांगने आते थे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में छठी बार आये है तथा मुख्यमंत्री ने वो करके दिखाया है जो कभी शिलाई की जनता ने कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब -शिलाई नैशनल हाइवे के लिए 1350 करोड़ का बजट दिलाया है। उन्होंने कहा कि आज से पहले लोगों को ठगा जाता था कांग्रेस मात्र एक स्कूल दे कर लोगों को खुश किया जाता था।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा मुख्यमंत्री वह दिया इस लिए इस बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कमल खिलना चाहिए ताकी हम जयराम ठाकुर के हाथ मजबूत कर सके।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, एडीसी, एएसपी बबिता राणा, एसडीएम सुरेश सिंघा, डीएसपी बीर बहादुर, मंडल अध्यक्ष सुरत चौहान, रजनीश चौहान, सतीश चौहान, कुलदीप राणा, राजेंद्र तोमर, मोहन तोमर, जगदीश तोमर आदि मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

हाटी को जनजातीय दर्जे पर सीएम जयराम ने कही ऐसी बात, जयघोष से गूंजता रहा पंडाल

Paonta Sahib: शहीद भगत सिंह का पोस्टर फाड़ने पर, SFI का जोरदार प्रदर्शन, कहा बख्शे ना जाएं शरारती तत्व