Jio Payments Bank Limited: अब पुराना हुआ ATM! UPI से सीधे निकालें कैश, जाने Jio की नई धमाकेदार सर्विस के बारे में…

Jio Payments Bank Limited: आज के डिजिटल दौर में हर काम मोबाइल से हो रहा है। वहीं कैश की जरूरत भी अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है की इंटरनेट काम नहीं करता ऐसे में कैश की जरूरत महसूस होती है। परंतु क्या हो जब आपके पास ATM कार्ड ना हो और कैश की सबसे ज्यादा आवश्यकता हो।

Jio Payments Bank Limited: अब पुराना हुआ ATM! UPI से सीधे निकालें कैश, जाने Jio की नई धमाकेदार सर्विस के बारे में…
एसी स्थिति में आपकी मदद के लिए आया है Jio पेमेंट्स बैंक लिमिटेड। यह UPI आधारित कैश विड्रोल सुविधा है जिसको बैंकिंग का तरीका बदलने के लिए शुरू किया गया है। अब ATM की लंबी लाइन या ATM कार्ड भूलने की टेंशन को अलविदा, मोबाइल उठाइए QR स्कैन कीजिए और कुछ ही सेकंड में आपके हाथ में कैश।

क्या है Jio की यह UPI कैश विड्रोल सर्विस
Jio पेमेंट्स बैंक ने एक नई UPI कैश विड्रोल सुविधा शुरू की है जहां यूजर ATM कार्ड के बिना भी पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए किसी ATM मशीन की जरूरत नही। बस मोबाइल में मौजूद UPI एप से QR कोड स्कैन कीजिए और कुछ ही सेकंड में आपके हाथ में कैश होगा।


यह सुविधा उन लोगों के लिए बनाई गई है जिनके आसपास ATM मौजूद नही या कम संख्या में है। या ऐसे लोग जो डिजिटल पेमेंट करते हैं लेकिन कार्ड साथ में नहीं रखते और अचानक से कैश की जरूर आते ही परेशान हो जाते हैं।
Jio पेमेंट्स बैंक से UPI कैश कैसे निकाले?
●
● Jio पेमेंट्स बैंक की यह सर्विस इस्तेमाल में काफी आसान है।
● इसके लिए सबसे पहले नजदीकी बिजनेस कॉरस्पॉडेंट पॉइंट पर जाएं।
● वहां मौजूद QR कोड को अपने UPI से स्कैन करें अब जितनी रकम चाहिए उसे दर्ज करें।
● UPI पिन डालकर ट्रांजैक्शन कंफर्म करें।
● ट्रांजैक्शन पूरा होते ही बिजनेस कॉरस्पॉडेंट पॉइंट पर आपको कैश मिल जाएगा।
● इसके लिए न ATM तलाशने का झंझट न लंबी लाइन में खड़े रहने की परेशानी।
● साथ ही ATM कार्ड भूलने का कोई टेंशन भी नहीं।


बिजनेस कॉरस्पॉडेंट क्या है?
दरअसल बिजनेस कॉरस्पॉडेंट बैंक के अधिकृत एजेंट होते हैं जो अपनी सेवाएं गांव और दूर-दराज इलाकों में देते हैं। यह बैंक की तरह ही छोटे से काउंटर की तरह होते हैं जो बिना ब्रांच या बिना बैंक के काम करते हैं। आमतौर पर Jio के बिजनेस कॉरस्पॉडेंट किराने की दुकान, मोबाइल रिचार्ज सेंटर, फाइनेंशियल कीओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर में बनाए जाएंगे ताकि कोई भी व्यक्ति QR कोड स्कैन कर जरूरत की राशि यहां से प्राप्त कर सके।
Jio पेमेंट्स बैंक UPI कैश की सुविधा के बड़े फायदे
● Jio द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के कई बड़े फायदे होंगे। सबसे पहले ATM और कार्ड के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
● कैश कुछ ही सेकंड में आपके हाथ में होगा।
● ऐसी जगह जहां ATM कम है वहां यह राहत पहुँचाएगा।
● Upi आधारित होने की वजह से इसमें हाई सिक्योरिटी मिलेगी और ट्रांजैक्शन सुरक्षित रहेगा।
● वही कैश और डिजिटल ट्रांजेक्शन के बीच संतुलन बना रहेगा।
● सबसे खास बात ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में कैश की झंझट समाप्त हो जाएगी।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Jio पेमेंट्स बैंक की यह नई UPI कैश विड्रोल सर्विस पूरे बैंकिंग को आसान तेज और सुलभ बनाने वाली है। आने वाले समय में यह कैश के झंझट को भी खत्म कर देगी। अब बिना ATM और कार्ड के कैश निकालना हो जाएगा बहुत ही आसान।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



