Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी के लिए फिर हो जाए तैयार! चार जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में आज एक बार फिर से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर जहां स्नोफॉल होगा तो वहीं अन्य इलाकों में हल्की बारिश होगी।

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी के लिए फिर हो जाए तैयार! चार जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में आज एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) एक्टिव हो चुका है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।

जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी होगी। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट दिया गया है।


हालाँकि कल से एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा। 24 और 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। लेकिन उसके बाद फिर से मौसम बिगड़ेगा।
26 और 27 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हो सकती है।


उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 4 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



