Himachal Drug Alert: बीमारियां ठीक करने वाली दवाएं खुद हुई बीमार! 47 दवाओं के सैंपल फेल, मेहंदी, टूथपेस्ट और साबुन भी असुरक्षित

Himachal Drug Alert: अगर आप भी कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है।
Himachal Drug Alert: बीमारियां ठीक करने वाली दवाएं खुद हुई बीमार! 47 दवाओं के सैंपल फेल, मेहंदी, टूथपेस्ट और साबुन भी असुरक्षित
जी हां, प्रदेश में बनी तकरीबन 47 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इस माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है, जिससे हड़कंप मच गया है।
देश भर में फेल हुए कुल 141 सैंपलों में से अकेले प्रदेश की 47 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। यह आंकड़ा देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है।


जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं इनमें कफ सिरप, इंजैक्शन, दिल, मिर्गी, ब्लड प्रैशर और शूगर जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।
इतना ही नहीं कुछ पाऊडर, आयरन व विटामिन की गोलियां भी गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गईं। सीडीएससीओ ने दवाओं के साथ-साथ मेहंदी, टूथपेस्ट और साबुन जैसे उत्पादों को भी असुरक्षित पाया है।

क्या बोले राज्य दवा नियंत्रक
राज्य दवा नियंत्रक हिमाचल प्रदेश डा. मनीष कपूर ने इस स्थिति पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि चूंकि देश की एक-तिहाई दवाएं अकेले हिमाचल में बनती हैं, इसलिए यहां सैंपलिंग की प्रक्रिया भी अधिक सख्त और व्यापक है। उन्होंने बताया कि जिन उद्योगों की दवाएं फेल हुई हैं, उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर उत्पादन तुरंत रुकवा दिया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

