in ,

CM Sukhu: आपदा में बेघर हुए प्रत्येक परिवार को प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से देगी पैसा! मिलेंगे 8.70 लाख

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

CM Sukhu: आपदा में बेघर हुए प्रत्येक परिवार को प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से देगी पैसा! मिलेंगे 8.70 लाख

रविवार सुबह जंगलबैरी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांव खैरी और इसके आस-पास के गांवों में बाढ़ एवं भू-स्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों को ढाढस बंधाया। इसके बाद, मुख्यमंत्री गांव चबूतरा पहुंचे और वहां जमीन धंसने के कारण जमींदोज हुए मकानों तथा इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने बेघर हुए परिवारों से भी बातचीत की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेघर हुए परिवारों के मकानों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से 7-7 लाख रुपये देगी।

Doon valley school

इसके अलावा घर के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए भी 70-70 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी अपनी तरफ से एक-एक लाख रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है।

संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मानसून सीजन में प्रदेश भर में हुए भारी नुकसान का वह स्वयं जाकर जायजा ले रहे हैं और इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया गया है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि बेघर परिवारों को मकान निर्माण के लिए वन विभाग की सुरक्षित भूमि हस्तांतरित करने का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। चबूतरा के बाद मुख्यमंत्री ने कुठेड़ा में भी जन-समस्याएं सुनीं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: आम लोगों के लिए सुविधाजनक बना डीसी ऑफिस! यहां आने वाला हर व्यक्ति कह रहा वाह, ऑफिस हो तो ऐसा

HP News: आम लोगों के लिए सुविधाजनक बना डीसी ऑफिस! यहां आने वाला हर व्यक्ति कह रहा वाह, ऑफिस हो तो ऐसा

Himachal News: हिमाचल में रोजाना 38,400 किसानों से 2.32 लाख लीटर गाय का दूध खरीद रहा मिल्कफेड

Himachal News: हिमाचल में रोजाना 38,400 किसानों से 2.32 लाख लीटर गाय का दूध खरीद रहा मिल्कफेड