LPG Crisis: देश में एलपीजी की भारी किल्लत! गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें, 950 की जगह 3500 रुपए में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर

LPG Crisis: अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के बीच और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने के कारण भारत में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई है, जिससे गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ गई है।

LPG Crisis: देश में एलपीजी की भारी किल्लत! गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें, 950 की जगह 3500 रुपए में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर
इस संकट के कारण सिलेंडर खत्म होने के डर से लोग जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है। इतना ही नहीं सप्लाई चैन में व्यवधान के चलते रिफिल मिलने में 25-45 दिनों का समय लग रहा है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सिलेंडर के लिए भारी मारामारी और किल्लत देखने को मिल रही है। हालत यह है कि गैस सिलेंडर पाने के लिए सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों पर लाइनें लग गई हैं।


गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ी
LPG संकट के कारण देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं, जहाँ डीलरों/बिचौलियों द्वारा उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।
950 रुपए में आने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 3500 रुपए में मिल रहा है। जबकि 2 हजार रुपए के कॉमर्शियल सिलेंडर ब्लैक में 5 हजार रुपए में बेचा जा रहा है। इस स्थिति के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट
पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट के बीच एजेंसियों के बाहर लोग सुबह साढ़े 4 बजे ही लाइन में लगे हुए हैं। जालंधर में भी कई एजेंसियों के बाहर भीड़ दिखी। जबकि चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहे हैं। लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर सिलेंडर हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



