in

Himachal News : देश भर में नंबर वन आई हिमाचल पुलिस! आपातकालीन सेवा में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में किया कमाल

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान आपातकालीन सेवा (ERSS-112) के अंतर्गत औसत रिस्पॉन्स टाइम में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पुलिस को बधाई दी है।

Himachal News : देश भर में नंबर वन आई हिमाचल पुलिस! आपातकालीन सेवा में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में किया कमाल

उन्होंने कहा कि यह असाधारण सफलता प्रदेश भर में तैनात ईआरएसएस-112 टीमों तथा पुलिस थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और उत्कृष्ट टीमवर्क का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों तथा सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को सबसे तेज आपातकालीन सहायता प्रदान करके देश में नाम कमाया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को सरकार द्वारा त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ‘स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस’ प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बना रहना चाहिए।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि इस संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक सहायता के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता मूलतः एक संवेदनशील, उत्तरदायी और पेशेवर पुलिस बल की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।

JPERC 2025

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि अनुशासित कार्यप्रणाली, तकनीक का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग तथा सशक्त फील्ड-स्तरीय पर्यवेक्षण के माध्यम से सबसे कठिन भौगोलिक चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन एवं अटूट सहयोग से संभव हो पाई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी! 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी! 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Himachal News Alert: पहले निगला जहरीला पदार्थ फिर दोस्त को किया फोन! अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Himachal News Alert: पहले निगला जहरीला पदार्थ फिर दोस्त को किया फोन! अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम