IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम में होंगे आईपीएल के तीन मैच! 11 मई से होंगे शुरू, यहां देखे कौनसी टीम किससे भिड़ेगी

IPL 2026: देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में शुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को इस बार तीन IPL मैचों की मेजबानी का मौका मिला है।

IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम में होंगे आईपीएल के तीन मैच! 11 मई से होंगे शुरू, यहां देखे कौनसी टीम किससे भिड़ेगी
बता दें कि गुरुवार को बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League ) 2026 के 19वें सीजन के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया गया।

आईपीएल 2026 के दूसरे चरण में धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 3 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली, मुंबई और आरसीबी के साथ भिड़ेगी। मैच 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।


मैच का शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक, धर्मशाला में आईपीएल के मैच 11 मई से शुरू होंगे जोकि 17 मई तक चलेंगे। धर्मशाला में पहला मैच 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
जबकि 14 को पंजाब किंग्स बनाम और मुंबई इंडियंस का मैच शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा। पंजाब किंग्स का यहाँ आखिरी मैच 17 मई को आरसीबी के साथ होना है जोकि दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।


ये तीनों मैच सीजन के अंतिम लीग मुकाबले होंगे, जिसमें हर टीम नॉकआउट में जाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। वहीँ, धर्मशाला में तीन मैच खेले जाने को लेकर स्थानीय पर्यटन और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



