Himachal News: गिरीपार की अनदेखी पर उखड़े प्रदीप चौहान! अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- क्या हम सिर्फ नारेबाजी के लिए…..

Himachal News: सिरमौर जिला में भंगाणी जोन के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह पार्टी से इस कदर नाराज हुए कि शिमला में धरने पर बैठ गए।
Himachal News: गिरीपार की अनदेखी पर उखड़े प्रदीप चौहान! अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- क्या हम सिर्फ नारेबाजी के लिए…..
उनका सीधा आरोप है कि जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में गिरीपार क्षेत्र की घोर अनदेखी की जा रही है। नियुक्तियों में हो रही “अनदेखी” से नाराज प्रदीप चौहान राजीव भवन के बाहर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विनय कुमार को घेरा
प्रदीप चौहान ने सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार को निशाने पर लिया है। धरने पर बैठे चौहान का आरोप है कि संगठन में पदों के बंटवारे के वक्त गिरीपार क्षेत्र के वफादार कार्यकर्ताओं को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने पूछा कि क्या गिरीपार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का काम सिर्फ रैलियों में नारेबाजी करना ही रह गया है?


चौहान ने पांवटा साहिब कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पांवटा साहिब में ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी पद अल्पसंख्यकों को दिए गए हैं, सरकार में तीन डायरेक्टर और तीन मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक समुदाय से बनाए गए हैं। गिरीपार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को न जिला, न ब्लॉक और न ही प्रदेश कार्यकारिणी में कोई जगह मिली है।
सरदार हरप्रीत रतन को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने की मांग
धरने का एक मुख्य कारण सरदार हरप्रीत रतन को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाना भी है। प्रदीप चौहान ने आरोप लगाया कि हरप्रीत रतन विधानसभा चुनाव के दौरान बागी होकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

चुनाव के बाद उनकी वापसी हुई और अब उन्हें अध्यक्ष पद से नवाजा गया है, जिससे वफादार कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। प्रदीप ने सरदार हरप्रीत रतन को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि गिरीपार क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
मांगे नहीं मानी तो दिल्ली जाकर करेंगे अनशन
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने यदि उनकी बात नहीं मानी तो वह दिल्ली जाकर भी अनशन करेंगे। वह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के समक्ष अपनी आवाज उठांगे।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

